आगामी छठ महापर्व को लेकर उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय में छठ घाट के तैयार नहीं होने से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वार्ड पार्षद सहित लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचारियों ने छठ जैसे महापर्व को भी नहीं छोड़ा इसके नाम पर भी पैसों का बंदरबांट हुआ है। लोग स्वयं से चंदा एकत्रित कर विभिन्न स्थानों पर घाट की तैयारी में जुटे हैं।