विदिशा नगर: बंटीनगर निवासी महिला ने अज्ञात कारण से खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंटी नगर निवासी महिला अंजली चौकसे ने रविवार शाम को अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तबियत बिगडने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर महिला का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।