बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में अलीपुर के सामने फोरलेन पर पलटी सीएनजी,इलाज के लिए पटना जा रहे परिवार के तीन लोग घायल
सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप फोरलेन पर मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक सीएनजी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग इलाज के लिए पटना जा रहे थे। घायलों की पहचान 58 वर्षीय आशा देवी,उनके पुत्र 31 वर्षीय संतोष कुमार और 70 वर्षीय रामचंद्र वर्मा के