ग्वालियर गिर्द: इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल
बहोड़ापुर तिराहे पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे अचानक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टियों में पानी भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कूटी पूरी तरह जल गई।