हनुमानगढ़: शिगणापुर शनि धाम में धूमधाम से मनाया गया शनि जन्मोत्सव, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिगणापुर शनि धाम वार्ड नं. 10, सेक्टर नं. 12 में शनि जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल शनि देव महाराज की विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।