शनिवार को दोपहर 12 बजे दिन से आयोजित जदयू प्रखंड कमेटी की बैठक में सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी के रूप में अनरजीत कुमार उपस्थित हुए। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने नामांकन भरा। समय सीमा के अंदर दूसरे उम्मीदवार की नामांकन नहीं करने के कारण अवधेश राय को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।