चतरा: हफुवा में मुकेश सिंह के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हुए शामिल
Chatra, Chatra | Jun 18, 2026 चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत हफुवा में मुकेश सिंह के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के भंडारा कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता जी शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने यजमान परिवार को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण कर उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी।