चकिया: लतीफशाह पौधशाला में वृक्षारोपण महाअभियान 2026 की तैयारी का विधायक कैलाश खरवार ने किया निरीक्षण
चकिया विधायक कैलाश खरवार ने सोमवार सुबह 11 बजे चंद्रप्रभा रेंज स्थित लतीफशाह पौधशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत तैयार किए जा रहे लाखों पौधों की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, पौधशाला प्रभारी सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे वन अधिकारीयों ने विधायककैलाश खरवार को तैयारियों से अवगत कराया।