हाथरस: शहर के तालाब ओबरब्रिज पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक घायल, पुलिस ने सूचना पर अस्पताल पहुंचाया, अलीगढ़ रेफर
जनपद हाथरस शहर के तालाब ओवरब्रिज पर दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एक युवक पवनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया।