शहीद दिवस पर शुक्रवार को डीओआईटी सभागार में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल सहित अधिकारियो-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन किया गया साथ ही अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।