चायल: सराय अकील में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ
जनपद कौशाम्बी के सराय अकील में रविवार को भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करन चौराहे से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और “जय परशुराम” के जयकारों से नगर गूंज उठा।मुख्य अतिथि मेघा लवारिया ने समाज से परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।