ईसागढ़: जमीन के हक के लिए ईसागढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो देंगे धरना
ईसागढ़ क्षेत्र के शांतपुर सहित आस पास के गांवों के ग्रामीणों ने भूमि सीमांकन और वैधानिक कब्जे की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने किसानों और आदिवासी परिवारों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है।