रहुई: शाहपुर में सर्पदंश के बाद सांप को पकड़ स्टील के केन में किया बंद, इलाज कराने अस्पताल पहुंचा जख्मी
Rahui, Nalanda | Jun 11, 2026 रहुई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में एक युवक ने सर्पदंश के बाद साहस का परिचय देते हुए सांप को जिंदा पकड़ लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंच गया। अस्पताल परिसर में जैसे ही लोगों को डिब्बे में बंद सांप होने की जानकारी मिली, वहां लोगों की भीड़ जुट गई और घटना चर्चा का विषय बन गई। जख्मी युवक की पहचान शाहपुर गांव निवासी श्रीनाथ कुमार के रूप में