ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा पार्क का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया आयोजित
ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा वार्ड क्रमांक 8 स्वरूप नगर में 52.49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सार्वजनिक पार्क का गुरुवार को सुबह 11:00 करीब भूमि पूजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, भाजपा नेता मोहन पंवार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा, नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद तहसीलदार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।