बांसवाड़ा:जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने सभी थाना अधिकारियों को आदेश दिया कि ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।निर्देशों के बाद सदर थाना पुलिस ने शनिवार रात 9बजे लियो सर्किल क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक जांच कि गई।