सुपौल: वार्ड नंबर 13 में जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी, नाले की दुर्गंध से जनजीवन प्रभावित
Supaul, Supaul | Jun 11, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने और लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिन