ईचागढ़: मैसड़ा कालीचामदा गांव के समीप चांडिल डेम किनारे डटे जंगली हाथी को खदेड़ने बंगाल से आई क्यूआरटी टीम
ईचागढ़ प्रखंड के मैसड़ा-कालीचामदा गांव के पास चांडिल डैम किनारे झाड़ियों में डेरा जमाए झुंड से बिछड़े जंगली हाथी को भगाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है।अब पश्चिम बंगाल की क्यूआरटी टीम और क्षेत्रीय पालना की क्यूआरटी टीम मिलकर हाथी को खदेड़ने का काम करेंगे।इसकी जानकारी शनिवार शाम 6 बजे प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो ने दी।यह हाथी 18 जून को कुकड़ू प्रखंड।