नारायणपुर: नारायणपुर में युवाओं ने खोड़गांव चौक पर किया चक्काजाम, बीएसपी को उग्र आंदोलन की चेतावनी
नारायणपुर के रावघाट माइंस में स्थानीय युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन किया। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने बीएसपी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन हो सकता है। बेरोजगार संघ समिति ने लिखित आश्वासन के बावजूद भर्ती नहीं होने का आरोप लगाया है।