77वें गणतंत्र दिवस को लेकर पन्ना अब पूरी तरह तैयार है। 26 जनवरी की सुबह जब सूरज की पहली किरणें पुलिस परेड ग्राउंड पर पड़ेंगी, तब पन्ना की कलेक्टर ऊषा परमार मुख्य समारोह में तिरंगा फहराकर आन-बान और शान की नई इबारत लिखेंगी।" "समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाइए कि ठीक सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ परेड की सलामी ली जाएगी।