हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर एक दिन में दो अलग-अलग जगह पर स्कूटी चोरी की घटनाएं सामने आई है। इस संबंध में जंक्शन थाना में दोनों परिवादियों की ओर से दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाये गए हैं। जंक्शन पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।