बांधवगढ़: उमरिया जिला चिकित्सालय में एमएलसी व्यवस्था बेपटरी, दूर-दराज से आए मरीज और पुलिसकर्मी परेशान
मामला शुक्रवार को सामने आया, जब पाली थाना पुलिस एक महिला को एमएलसी कराने जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। पुलिस और महिला ने पूरे दिन अस्पताल में इंतजार किया, लेकिन देर शाम तक एमएलसी नहीं हो सकी। आखिरकार पाली पुलिस को महिला को बिना एमएलसी कराए वापस लौटना पड़ा, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला चिकित्सालय में यह समस्या लगातार बनी हुई है।कई मरीज और पुलिस परेशान है।