बैतूल नगर: भैंसदेही अस्पताल से बिना टांके लगाए किया रेफर! बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक के सिर में गंभीर चोट; जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल भैंसदेही में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे कोड़ियां निवासी 21 वर्षीय रोशन, पिता मुन्ना मर्सकोले, बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक माथनी की बैलगाड़ी सामने आ गई। बाइक चालक बैलगाड़ी से टकरा गया और सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में रोशन के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों के अनुसार, घायल युवक को सबस