दनियावां: दनियावां पुलिस ने एक महीने से लापता किशोरी को इस्लामपुर से किया बरामद।
Daniawan, Patna | Jun 21, 2026 दनियावां पुलिस ने एक महीने से लापता किशोरी को इस्लामपुर से बरामद किया है। किशोरी के परिजन दनियावां थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते दनियावां थाना की पुलिस मोबाइल लोकेशन व मानवीय सूचना के आधार पर किशोरी को नालंदा जिले के इस्लामपुर से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बतायी कि सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा।