हाथरस: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बागला जिला अस्पताल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
हाथरस गेट क्षेत्र के बागला जिला अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों लोगों को परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को विभिन्न स्टॉलों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया, अधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।