हाथरस: सदर खोड़ा हजारी में मामूली बात पर दबंगों ने देवरानी और जेठानी को ईटों से मारा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सदर क्षेत्र के खोड़ा हजारी मोहल्ले में मामूली बात को लेकर दबंग किस्म के पड़ोसियों द्वारा देवरानी जेठानी को ईटों से मारपीट कर घायल कर दिया था! इस मामले में पीड़ित ने इलाका पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई! अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आज मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के लगभग मुकदमा दर्ज किया और दोनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!