एटा: गायक कन्हैया मित्तल एटा महोत्सव में हुए भावुक, गुब्बारे बेच रहे नाबालिग को मंच पर बुलाकर किया सम्मानित और गुब्बारे खरीदे
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में शनिवार रात प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे बेच रहे एक नाबालिग किशोर को मंच पर बुलाया और सम्मानित किया।कन्हैया मित्तल किशोर को देखकर भावुक हो गए थे। अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे थे,तभी हजारों की भीड़ में उनकी नज़र एक नाबालिग पर पडी स्टेज पर बुलाया।