मुरैना नगर: माधौपुरा में गोदाम से पंप,कटर और तारों के बंडल चोरी का मामला, कोतवाली थाने में FIR दर्ज,CCTV खंगाल रही पुलिस।
मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी निवासी विशाल चावला के गोदाम से 16 जून की रात चोर सबमर्सीबल पंप, कटर और तारों के बंडल चोरी कर ले गए। वारदात माधौपुरा पुलिया के पास हुई। अगले दिन शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की। जांच उपरांत बीती रात अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।