जाले। घोघराहा-जाले मुख्य सड़क पर मदौली चौक और घोघराहा के बीच सहसपुर गांव के राम टोल जाने वाले कट के पास सोमवार सुबह औरा कार और टाटा 407 मालवाहक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल पति अपनी पत्नी को दरभंगा में आयोजित परीक्षा में शामिल कराने जा रहा था।