कुडू: कुडू CHC में चार एंबुलेंस वर्षों से खड़ी हैं खराब, रेफर मरीजों को निजी वाहनों के भरोसे पहुंचना पड़ रहा रांची व लोहरदगा
कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची या लोहरदगा रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस की कमी बड़ी समस्या बनी हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सीएचसी परिसर का जायजा लेने पर देखा गया कि सांसद, विधायक और राज्य सरकार से प्राप्त चार एंबुलेंस लंबे समय से खराब हालत में खड़ी हैं।