हुज़ूर: भोपाल में भेल के अफसर से हनीट्रैप:
ठेकेदार ने की वारदात, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए ऐंठे
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2024 भोपाल में BHEL के सीनियर अफसर को ठेकेदार ने हनीट्रैप में फंसा लिया। साजिश के तहत अफसर को दो महिलाओं से मिलवाया। होटल में लेकर संबंध बनवाए। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 25 लाख रुपए मांगे। दो बार में ढाई लाख रुपए भी ले लिए।