भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में कार की टक्कर से 11 हजार केवीए लाइन का पोल हुआ क्षतिग्रस्त
एलाऊ क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित एलाऊ थाना के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात कार की टक्कर से 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बिजली के तार नीचे झूलने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना सुबह तड़के होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।