फारबिसगंज: लुटिया पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज - रानीगंज मार्ग एसएच 77 के लुटिया पुल के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में दो पुरुष व एक महिला बताई जा रही है.