अनूपपुर: भूमिपूजन को 6 माह, निर्माण अब भी ठप,पुरानी बिल्डिंग का डिस्मेंटल अटका, पॉलीटेक्निक से चल रही तहसील
अनूपपुर में प्रस्तावित संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का निर्माण भूमिपूजन के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। पुराने तहसील भवन के डिस्मेंटल कार्य में प्रशासनिक अनुमति और टेंडर प्रक्रिया के कारण देरी हो रही है। फिलहाल तहसील कार्यालय पॉलीटेक्निक कॉलेज के कमरों से संचालित हो रहा है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियों और विभागीय कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।