सिवनी: NH-44 पर तेज रफ्तार वाहन का कहर: राहगीर युवक की मौके पर मौत, चालक फरार
Seoni, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के NH-44 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक राहगीर युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मंगलवार को घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।