लवकुशनगर: लवकुशनगर में जैन मंदिर और संतोषी माता मंदिर के पास शराब ठेका खोलने का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 4, 2026
लवकुशनगर कस्बे में चंदला रोड पर प्रस्तावित शराब दुकान का जैन समाज और अन्य समाजों के लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब ठेका खोला जा रहा है, वहां से करीब 30 मीटर की दूरी पर जैन मंदिर और 50 मीटर की दूरी पर संतोषी माता मंदिर स्थित है। धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।