रामगंजमण्डी: गर्मी के तीखे तेवरों के बीच मौसम ने यू-टर्न लिया, सुकेत में झमाझम बारिश और चने के आकार के गिरे ओले
रामगंजमंडी के सुकेत में क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास आसमान में छाई काली घटाओं के साथ तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के आकार के ओले भी गिरे, सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने आमजन को बेहाल कर रखा था। दोपहर दो बजे तक लू का असर बना हुआ था।