बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के आलोक में जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उदेश्य से मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवम्बर, 2025 को औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान