भदोही: सराय कंसराय गांव में रेलवे फाटक व अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने सातवें दिन भी किया प्रदर्शन
सराय कंसराय गांव में रेलवे फाटक व अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने सातवें दिन भी किया प्रदर्शन। भदोही जनपद के दुर्गागंज क्षेत्र के सराय कंसराय स्टेशन से सटे तक़रीबन दर्जन भर गांव फाटक व अंडरपास ना होने की वजह से एक दूसरे से कटे हैं। सालों से जहां पत्राचार के माध्यम से ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं उसी कड़ी में आज प्रदर्शन कर विरोध जताया।