भदोही: कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन का सुरियावां रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
बलिया से चलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन कामायनी एक्सप्रेस 11071 का जनपद के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव होगा। शाम 4:00 बजे यह स्टेशन पर पहुंचेगी और अपने गंतव्य मुंबई के लिए रवाना होगी। बता दें, कामायनी एक्सप्रेस रुकने से आसपास जिलों तथा क्षेत्र वासियों को इससे लाभ होगा।