सुसनेर: पुरानी नप में लोक कल्याण शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी योजनाएं, उमड़े हितग्राही
आज शुक्रवार की शाम को पुरानी नप में लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन और सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने विशेष रूप से मौजूद रहकर खुद हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए। पीएम स्वनिधि योजना और स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, नवीन नल कनेक्शन के आवेदन लिए गए।