पीलीभीत: सदर कोतवाली में स्टंटबाज बाइक सवार ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, दो दिन बाद भी नहीं आया होश, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का खतरनाक नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र के घूंघट मैरिज हॉल के पास इरशाद अली अपनी स्कूटी से सड़क के किनारे जा रहे थे। तभी स्टंट करते हुए आ रहे एक बाइक सवार ने पहले एक ई-रिक्शा को कट मारा और फिर नियंत्रण खोकर स्कूटी सवार इरशाद अली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इरशाद अली सड़क पर गिरकर बेहोश