झालरापाटन: झालावाड़ में प्रदेश के पांचवें क्रिटिकल केयर ICU का उद्घाटन, निश्चेतना विभाग के अधीन होगा संचालित, जिला कलेक्टर ने बताया
झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय में मंगलवार को प्रदेश के पांचवें क्रिटिकल केयर आईसीयू विधिवत शुरू हो गया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने निश्चेतना विभाग के अधीन संचालित होने वाले इस आईसीयू का दोपहर 12 बजे फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर कलेक्टर राठौड़ ने कहा कि झालावाड़ के जिला अस्पताल में इस आईसीयू का शुरू होना चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है