झालरापाटन: जालमपुरा सड़क दुर्घटना में घायल एक और वृद्ध ने दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या हुई तीन
जालमपुरा सड़क हादसे में घायल एक और वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है दुर्घटना में अब मरने वालों की संख्या तीन हो गई मोडक पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने बताया कि रविवार रात नेशनल हाईवे 52 पर जालमपुरा के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने कर को भीषण टक्कर मार दी थी।