छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गल्ला मंडी के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹54,000 नकद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर जब्त की है। वही इस मामले की जानकारी आज 04 जून दोपहर करीब 3:00 बजे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने दी है।