हरदा: जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समय पर निराकरण के निर्देश, बारिश से पहले नालों की सफाई पर जोर - कलेक्टर सिद्धार्थ जै
Harda, Harda | Jun 8, 2026 हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 8 जून दोपहर 3: 30 बजे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए और अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठकों में शामिल हों।