शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर इंदिरापुरम वैशाली के नितेंद्र कुमार जैन को शातिरा ने 55 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। नितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 21 जुलाई को उनके पास व्हाटसएप पर एक मैसेज आया था। लिंक खोलने पर उसमें निवेश की बात लिखी थी। जहां इस दौरान उन्होंने रकम ट्रांसफर कर दी।