नई सड़क, बेनियाबाग क्षेत्र में संचालित मीट, मुर्गा की 26 दुकानों को नगर निगम ने किया सील
विगत माह नगर निगम सदन द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के 2 किलोमीटर परिधि में संचालित मीट, मुर्गा की दुकानों को बन्द कराने का आदेश का संकल्प पारित कराया गया था। पारित संकल्प आदेश के क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय प्रताप सिंह के द्वारा विगत सप्ताह बेनियाबाग एवं नई सड़क क्षेत्र में मीट, मुर्गा की दुकानों का निरीक्षण किया गया था,