समस्तीपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय मे किया
दिशा के बैठक में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड, जलभराव, पेयजल, विद्युत, जिले में रोजगार के अवसर सृजन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई एवं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए।