समस्तीपुर: समस्तीपुर श्रम संसाधन विभाग एवं निजी संस्था के द्वारा दो प्रतिष्ठानों में कार्यरत दो नाबालिक बच्चों को किया गया रेस्क्यू
समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर इलाके से दो प्रतिष्ठानों में काम कर रहे दो नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया। निजी संस्था के कर्मी सोनेलाल ठाकुर ने बताया की दोनों बच्चों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण में प्रस्तुत किए जाने के बाद बाल गृह में रखा जाएगा। परिजनों के आने के बाद उसे सुपुर्द किया जाएगा।