समस्तीपुर: समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी के कार्यालय में कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।
एसपी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है! इस अगलगी की घटना में एसपी कार्यालय में रखे हुए कुछ कागजात जल गए। घटना के दौरान ट्रैफिक DSPआशीष राज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। आनन-फानन में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।